Selected

Original Text
Farooq Khan and Ahmed

Available Translations

53 An-Najm ٱلنَّجْم

< Previous   62 Āyah   The Star      Next >  

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
In the name of Allah, Most Gracious, Most Merciful.

53:1 وَٱلنَّجْمِ إِذَا هَوَىٰ
53:1
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
गवाह है तारा, जब वह नीचे को आए

53:2 مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمْ وَمَا غَوَىٰ
53:2
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
तुम्हारी साथी (मुहम्मह सल्ल॰) न गुमराह हुआ और न बहका;

53:3 وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلْهَوَىٰٓ
53:3
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और न वह अपनी इच्छा से बोलता है;

53:4 إِنْ هُوَ إِلَّا وَحْىٌ يُوحَىٰ
53:4
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
वह तो बस एक प्रकाशना है, जो की जा रही है

53:5 عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلْقُوَىٰ
53:5
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
उसे बड़ी शक्तियोंवाले ने सिखाया,

53:6 ذُو مِرَّةٍ فَٱسْتَوَىٰ
53:6
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
स्थिर रीतिवाले ने।

53:7 وَهُوَ بِٱلْأُفُقِ ٱلْأَعْلَىٰ
53:7
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अतः वह भरपूर हुआ, इस हाल में कि वह क्षितिज के उच्चतम छोर पर है

53:8 ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ
53:8
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
फिर वह निकट हुआ और उतर गया

53:9 فَكَانَ قَابَ قَوْسَيْنِ أَوْ أَدْنَىٰ
53:9
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अब दो कमानों के बराबर या उससे भी अधिक निकट हो गया

53:10 فَأَوْحَىٰٓ إِلَىٰ عَبْدِهِۦ مَآ أَوْحَىٰ
53:10
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
तब उसने अपने बन्दे की ओर प्रकाशना की, जो कुछ प्रकाशना की।

53:11 مَا كَذَبَ ٱلْفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ
53:11
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
दिल ने कोई धोखा नहीं दिया, जो कुछ उसने देखा;

53:12 أَفَتُمَـٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ
53:12
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अब क्या तुम उस चीज़ पर झगड़ते हो, जिसे वह देख रहा है? -

53:13 وَلَقَدْ رَءَاهُ نَزْلَةً أُخْرَىٰ
53:13
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और निश्चय ही वह उसे एक बार और

53:14 عِندَ سِدْرَةِ ٱلْمُنتَهَىٰ
53:14
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
'सिदरतुल मुन्तहा' (परली सीमा के बेर) के पास उतरते देख चुका है

53:15 عِندَهَا جَنَّةُ ٱلْمَأْوَىٰٓ
53:15
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
उसी के निकट 'जन्नतुल मावा' (ठिकानेवाली जन्नत) है। -

53:16 إِذْ يَغْشَى ٱلسِّدْرَةَ مَا يَغْشَىٰ
53:16
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
जबकि छा रहा था उस बेर पर, जो कुछ छा रहा था

53:17 مَا زَاغَ ٱلْبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ
53:17
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
निगाह न तो टेढ़ी हुइ और न हद से आगे बढ़ी

53:18 لَقَدْ رَأَىٰ مِنْ ءَايَـٰتِ رَبِّهِ ٱلْكُبْرَىٰٓ
53:18
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
निश्चय ही उसने अपने रब की बड़ी-बड़ी निशानियाँ देखीं

53:19 أَفَرَءَيْتُمُ ٱللَّـٰتَ وَٱلْعُزَّىٰ
53:19
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
तो क्या तुमने लात और उज़्ज़ा

53:20 وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلْأُخْرَىٰٓ
53:20
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और तीसरी एक और (देवी) मनात पर विचार किया?

53:21 أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلْأُنثَىٰ
53:21
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
क्या तुम्हारे लिए तो बेटे है उनके लिए बेटियाँ?

53:22 تِلْكَ إِذًا قِسْمَةٌ ضِيزَىٰٓ
53:22
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
तब तो यह बहुत बेढ़ंगा और अन्यायपूर्ण बँटवारा हुआ!

53:23 إِنْ هِىَ إِلَّآ أَسْمَآءٌ سَمَّيْتُمُوهَآ أَنتُمْ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلْطَـٰنٍ ۚ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهْوَى ٱلْأَنفُسُ ۖ وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلْهُدَىٰٓ
53:23
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
वे तो बस कुछ नाम है जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए है। अल्लाह ने उनके लिए कोई सनद नहीं उतारी। वे तो केवल अटकल के पीछे चले रहे है और उनके पीछे जो उनके मन की इच्छा होती है। हालाँकि उनके पास उनके रब की ओर से मार्गदर्शन आ चुका है

53:24 أَمْ لِلْإِنسَـٰنِ مَا تَمَنَّىٰ
53:24
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
(क्या उनकी देवियाँ उन्हें लाभ पहुँचा सकती है) या मनुष्य वह कुछ पा लेगा, जिसकी वह कामना करता है?

53:25 فَلِلَّهِ ٱلْـَٔاخِرَةُ وَٱلْأُولَىٰ
53:25
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
आख़िरत और दुनिया का मालिक तो अल्लाह ही है

53:26 ۞ وَكَم مِّن مَّلَكٍ فِى ٱلسَّمَـٰوَٰتِ لَا تُغْنِى شَفَـٰعَتُهُمْ شَيْـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعْدِ أَن يَأْذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرْضَىٰٓ
53:26
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
आकाशों में कितने ही फ़रिश्ते है, उनकी सिफ़ारिश कुछ काम नहीं आएगी; यदि काम आ सकती है तो इसके पश्चात ही कि अल्लाह अनुमति दे, जिसे चाहे और पसन्द करे।

53:27 إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِٱلْـَٔاخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلْمَلَـٰٓئِكَةَ تَسْمِيَةَ ٱلْأُنثَىٰ
53:27
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
जो लोग आख़िरत को नहीं मानते, वे फ़रिश्तों के देवियों के नाम से अभिहित करते है,

53:28 وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنْ عِلْمٍ ۖ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ ۖ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغْنِى مِنَ ٱلْحَقِّ شَيْـًٔا
53:28
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
हालाँकि इस विषय में उन्हें कोई ज्ञान नहीं। वे केवल अटकल के पीछे चलते है, हालाँकि सत्य से जो लाभ पहुँचता है वह अटकल से कदापि नहीं पहुँच सकता।

53:29 فَأَعْرِضْ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكْرِنَا وَلَمْ يُرِدْ إِلَّا ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا
53:29
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अतः तुम उसको ध्यान में न लाओ जो हमारे ज़िक्र से मुँह मोड़ता है और सांसारिक जीवन के सिवा उसने कुछ नहीं चाहा

53:30 ذَٰلِكَ مَبْلَغُهُم مِّنَ ٱلْعِلْمِ ۚ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعْلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱهْتَدَىٰ
53:30
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
ऐसे लोगों के ज्ञान की पहुँच बस यहीं तक है। निश्चय ही तुम्हारा रब ही उसे भली-भाँति जानता है जो उसके मार्ग से भटक गया और वही उसे भी भली-भाँति जानता है जिसने सीधा मार्ग अपनाया

53:31 وَلِلَّهِ مَا فِى ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَمَا فِى ٱلْأَرْضِ لِيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَسَـٰٓـُٔوا۟ بِمَا عَمِلُوا۟ وَيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَحْسَنُوا۟ بِٱلْحُسْنَى
53:31
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अल्लाह ही का है जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है, ताकि जिन लोगों ने बुराई की वह उन्हें उनके किए का बदला दे। और जिन लोगों ने भलाई की उन्हें अच्छा बदला दे;

53:32 ٱلَّذِينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَـٰٓئِرَ ٱلْإِثْمِ وَٱلْفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَ ۚ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلْمَغْفِرَةِ ۚ هُوَ أَعْلَمُ بِكُمْ إِذْ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ وَإِذْ أَنتُمْ أَجِنَّةٌ فِى بُطُونِ أُمَّهَـٰتِكُمْ ۖ فَلَا تُزَكُّوٓا۟ أَنفُسَكُمْ ۖ هُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ
53:32
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
वे लोग जो बड़े गुनाहों और अश्लील कर्मों से बचते है, यह और बात है कि संयोगबश कोई छोटी बुराई उनसे हो जाए। निश्चय ही तुम्हारा रब क्षमाशीलता मे बड़ा व्यापक है। वह तुम्हें उस समय से भली-भाँति जानता है, जबकि उसने तुम्हें धरती से पैदा किया और जबकि तुम अपनी माँओ के पेटों में भ्रुण अवस्था में थे। अतः अपने मन की पवित्रता और निखार का दावा न करो। वह उस व्यक्ति को भली-भाँति जानता है, जिसने डर रखा

53:33 أَفَرَءَيْتَ ٱلَّذِى تَوَلَّىٰ
53:33
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
क्या तुमने उस व्यक्ति को देखा जिसने मुँह फेरा,

53:34 وَأَعْطَىٰ قَلِيلًا وَأَكْدَىٰٓ
53:34
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और थोड़ा-सा देकर रुक गया;

53:35 أَعِندَهُۥ عِلْمُ ٱلْغَيْبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ
53:35
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
क्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है कि वह देख रहा है;

53:36 أَمْ لَمْ يُنَبَّأْ بِمَا فِى صُحُفِ مُوسَىٰ
53:36
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
या उसको उन बातों की ख़बर नहीं पहुँची, जो मूसा की किताबों में है

53:37 وَإِبْرَٰهِيمَ ٱلَّذِى وَفَّىٰٓ
53:37
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और इबराहीम की (किताबों में है), जिसने अल्लाह की बन्दगी का) पूरा-पूरा हक़ अदा कर दिया?

53:38 أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ أُخْرَىٰ
53:38
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
यह कि कोई बोझ उठानेवाला किसी दूसरे का बोझ न उठाएगा;

53:39 وَأَن لَّيْسَ لِلْإِنسَـٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ
53:39
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि मनुष्य के लिए बस वही है जिसके लिए उसने प्रयास किया;

53:40 وَأَنَّ سَعْيَهُۥ سَوْفَ يُرَىٰ
53:40
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि उसका प्रयास शीघ्र ही देखा जाएगा।

53:41 ثُمَّ يُجْزَىٰهُ ٱلْجَزَآءَ ٱلْأَوْفَىٰ
53:41
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
फिर उसे पूरा बदला दिया जाएगा;

53:42 وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلْمُنتَهَىٰ
53:42
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि अन्त में पहुँचना तुम्हारे रब ही की ओर है;

53:43 وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضْحَكَ وَأَبْكَىٰ
53:43
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही है जो हँसाता और रुलाता है;

53:44 وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحْيَا
53:44
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही जो मारता और जिलाता है;

53:45 وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰ
53:45
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही है जिसने नर और मादा के जोड़े पैदा किए,

53:46 مِن نُّطْفَةٍ إِذَا تُمْنَىٰ
53:46
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
एक बूँद से, जब वह टपकाई जाती है;

53:47 وَأَنَّ عَلَيْهِ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُخْرَىٰ
53:47
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि उसी के ज़िम्मे दोबारा उठाना भी है;

53:48 وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغْنَىٰ وَأَقْنَىٰ
53:48
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही है जिसने धनी और पूँजीपति बनाया;

53:49 وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعْرَىٰ
53:49
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही है जो शेअरा (नामक तारे) का रब है

53:50 وَأَنَّهُۥٓ أَهْلَكَ عَادًا ٱلْأُولَىٰ
53:50
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और यह कि वही है उसी ने प्राचीन आद को विनष्ट किया;

53:51 وَثَمُودَا۟ فَمَآ أَبْقَىٰ
53:51
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और समूद को भी। फिर किसी को बाक़ी न छोड़ा।

53:52 وَقَوْمَ نُوحٍ مِّن قَبْلُ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ هُمْ أَظْلَمَ وَأَطْغَىٰ
53:52
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और उससे पहले नूह की क़ौम को भी। बेशक वे ज़ालिम और सरकश थे

53:53 وَٱلْمُؤْتَفِكَةَ أَهْوَىٰ
53:53
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
उलट जानेवाली बस्ती को भी फेंक दिया।

53:54 فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ
53:54
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
तो ढँक लिया उसे जिस चीज़ ने ढँक लिया;

53:55 فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ
53:55
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
फिर तू अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस के विषय में संदेह करेगा?

53:56 هَـٰذَا نَذِيرٌ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلْأُولَىٰٓ
53:56
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
यह पहले के सावधान-कर्ताओं के सदृश एक सावधान करनेवाला है

53:57 أَزِفَتِ ٱلْـَٔازِفَةُ
53:57
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
निकट आनेवाली (क़ियामत की घड़ी) निकट आ गई

53:58 لَيْسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ
53:58
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अल्लाह के सिवा कोई नहीं जो उसे प्रकट कर दे

53:59 أَفَمِنْ هَـٰذَا ٱلْحَدِيثِ تَعْجَبُونَ
53:59
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अब क्या तुम इस वाणी पर आश्चर्य करते हो;

53:60 وَتَضْحَكُونَ وَلَا تَبْكُونَ
53:60
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
और हँसते हो और रोते नहीं?

53:61 وَأَنتُمْ سَـٰمِدُونَ
53:61
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
जबकि तुम घमंडी और ग़ाफिल हो

53:62 فَٱسْجُدُوا۟ لِلَّهِ وَٱعْبُدُوا۟ ۩
53:62
Farooq Khan and Ahmed (Hindi) :
अतः अल्लाह को सजदा करो और बन्दगी करो